अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के गुजरात कॉलोनी चूड़ी भवन में रहने वाली महिला सुनीता जैन से ठगों ने सोने की चूड़ी और कान की बाली ठगी कर ली है. महिला की माने तो दो ठगों ने बड़ी ही चालाकी से उसके साथ ठगी की है. इस मामले में चास थाना में मामला दर्ज कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह घर से मंदिर के लिए निकली थी. जब जैन मंदिर के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने उनसे चिकित्सक के शिविर का पता पूछने लगा. उसने कहा कि उसे नहीं पता वे किसी और से पूछ ले. फिर वह महिला आगे बढ़ने लगी. पीछे से आवाज देकर उसे रोका गया. दूसरा व्यक्ति उस महिला के साथ भविष्यवाणी करने लगा. (नीचे भी पढ़ें और देखें टीसीसीटीवी)
उसने कहा कि आपकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है, इसके लिए आप इस उपाय को अपनाये. फिर पहले व्यक्ति ने महिला को 10 रुपये का पूजा के लिए इलायची दाना खरीद कर देने को कहा. वह उसे इलायची खरीद कर दी. दोनों ने मिलकर महिला के साथ ठगी की. कुछ देर बाद भविष्यवाणी करने वाला व्यक्ति महिला के पास आता है. (नीचे भी पढ़ें)
कहता है कि आप इस पैसे में फूंक मारकर उसे वापस करें. फूंक मारते ही महिला का शुध-बुध खो गया. फिर उन दोनों ठगो जैसे जैसे कहते गए महिला उनकी बात सुनती गयी और करती रही. इसके बाद दोनों ठगों ने महिला के सोने की चूड़ी और कान की बाली लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और ठगों को पकड़ने में जुट गयी है.











