जादूगोड़ा : जादूगोड़ा कापड़गादी घाट रंकिनी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित का आयोजन हुआ. कापड़ गादी घाट विकास समिति, वीबीडीए व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग आयोजित इस शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रंकिनी मंदिर के पुजारी अनिल सिंह ने धूप-द्वीप प्रज्वलित कर की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि, हाता माताजी आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें रक्तदान करने में नहीं डरने को कहा. उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई हानि नहीं होती. नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष क्षत्रवीर सरदार को सुनील दे ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर को सफल बनाने में वीबीडीए की ओर से मानत कुमार सेन,तरुण ,गौरी मुखर्जी,आशीष राय, ब्लड बैंक के डॉ पंकज, धीरज कुमार, पिंटू मालाकार,सुबीर बनर्जी, मो सलीम व बिकास समिति की ओर से दिनेश सरदार, अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई. वहीं पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुखिया गणेश सरदार, समाजसेवी मनोज कुमार भी शिविर में पहुंचे.



