गिरिडीह : गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. प्रखंड के तुइयो गांव में आयोजित एक समारोह में उन्होंने विधिवत दोनों सड़कों की आधारशिला रखी. इस अवसर पर पदाधिकारियों के साथ ही झामुमो के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बासोटांड़ से सोहरैया होते हुए घाटाडीह मोड़ तक करीब 3.9 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण 4,30,47,300 रुपये की लागत से कराया जायेगा. इसी तरह उन्होंने अजीबाद मोड़ से बोकराबारी वाया तुइयो बासोटांड़ तक प्रस्तावित सड़क की भी आधारशिला रखी. करीब 4.2 किमी लंबी उक्त सड़क 3,59,05,200 की लागत से किया जाना है. (नीचे भी पढ़ें)
दशकों बाद बनने जा रही इन दोनों सड़कों से दक्षिण पूर्वी पीरटांड़ की कम से कम 6-7 पंचायतों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा, शाहनवाज अंसारी, शोभा यादव, युवराज महतो, हीरालाल महतो, ओमप्रकाश महतो, महेश मरांडी, महेंद्र महतो, अंबिका राय, ताज हुसैन, दिलीप मुर्मू, बिरजू मरांडी, चांद राशिद, गोपाल शर्मा आदि भी मौजूद थे.



