जमशेदपुर:आम तौर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर भारत चर्चित रहता है.ऐसी नकारात्मक खबरें ही सुर्खियां बनती हैं लेकिन देश के इस इमेज को बदलने , महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा का संदेश लिए भारत की एक बेटी साइकिल से भारत भ्रमण पर निकल पड़ी है.साइकिल से 25000 किमी के भारत भ्रमण पर निकली आशा मालवीय रविवार को जमशेदपुर पहुंची.(नीचे भी पढे)
आशा मूल रुप से मध्य प्रदेश के रामगढ़ जिले के ग्राम नाटराम की रहने वाली हैं और एक राष्ट्रीय खिलाड़ी सह पर्वतारोही हैं.वे बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर हैं जिसे लेकर वे आज जमशेदपुर में उपायुक्त एवं एसएसपी प्रभात कुमार से मिलीं.उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास से भी मुलाकात की.(नीचे भी पढे)
आज कड़ी सुरक्षा के बीच इनकी यात्रा जमशेदपुर से सरायकेला की तरफ निकल गई.इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में आशा मालवीय ने कहा कि वह यह यात्रा सोलो साइकिलिस्ट के रूप में कर रही हैं.उन्होंने यात्रा के बारे में बताया कि भोपाल से 1 नवंबर 2022 को यह यात्रा शुरु की गई थी. अब तक 11 राज्यों से आशा गुजरकर लगभग 10523 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं. (नीचे भी पढे)
झारखंड 12 वां राज्य है.कुल 28 राज्यों की यह यात्रा 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में समाप्त होगी.उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा है.वे चाहती हैं कि महिलाएं अपने देश में डरें नहीं बल्कि आत्मविश्वास मजबूत रखें तो वह अकेले घूम सकती हैं.



