जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सीपी टोला से पुलिस ने हत्यारोपी विमल माथुर उर्फ सिमल महतो को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ 12 अगस्त साल 2021 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था. तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मंगलवार को पुलिस को पता चला कि सिमल माथुर सीपी टोला स्थित अपने घर पर है. इस पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.











