जमशेदपुर: एग्रिको मैदान से गुरुवार को नमन संस्था की भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी, यात्रा के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है. एग्रिको मैदान में विशाल पंडाल और स्टेज बनाया जा रहा है. इसके अलावा तिरंगा यात्रा के रूट पर भी साफ सफाई की जा रही है. नमन संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सभी लोग अपने अपने वाहन से एग्रिको मैदान पहुंचेंगे. जो जिस वाहन से आएगा, सारा वाहन एग्रिको मैदान में पार्क कर दिया जाएगा. इसके बाद सभी लोग पैदल तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे.(नीचे भी पढ़े)
तिरंगा यात्रा की समाप्ति पर महाप्रसाद का भी प्रबंध किया गया है. लोग महा प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने अपने घरों को जाएंगे. नमन संस्था के अध्यक्ष व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा में आएं और मां भारती का मान बढ़ाएं. उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा एग्रिको मैदान से निकलकर भालूबासा, जम्बो अखाड़ा, कुम्हारपाड़ा, साकची रामलीला मैदान से साकची गोल चक्कर, बसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड होते हुए आरडी टाटा गोल चक्कर से गोलमुरी पुलिस लाइन होते हुए गोलमुरी चौक और फिर एग्रिको पहुंचेगी और एग्रिको मैदान में समाप्त होगी.











