• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 11, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur police raped woman – आजादनगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर ने विधवा को कमरा में बंद कर बनाया हवस का शिकार, अब बच्चे की मां बन गयी विधवा, बोड़ाम थाना में अभी है दारोगा पदस्थापित, महिला ने कहा-वह बच्चे और अपना डीएनए टेस्ट कराने को तैयार, केस दर्ज

March 22, 2023
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर  :  जमशेदपुर शहर के आजादनगर थाने में पदस्थापित दरोगा विमल कुमार ने एक विधवा के साथ लगातार तीन दिनों तक अपने हवस का शिकार बनाया. इस बीच दारोगा ने महिला को 3 दिनों तक फ्लैट के कमरे में बंद कर भक रखा था. दोपहर और रात को उसके लिए खाना लेकर आता था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था. अब महिला एक बच्चे को जन्म दे चुकी है. घटना के बाद महिला ने मामले को एसपी और आजादनगर थाने तक भी पहुंचाया. लेकिन उसे कही से नहीं मिला न्याय। तब जाकर महिला कोर्ट की शरण में गई. मामले की सुनवाई के बाद जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए बिरसानगर एसटी-एससी थाने में भेजकर मामले प्राथमिकी दर्ज करने व अनुसंधान करने का आदेश दिया हैं. आरोपी एसआई  विमल कुमार वर्तमान में बोड़ाम थाने में पदस्थापित हैं. सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित मिरुडीह की रहने वाली विधवा का पति पहले ही गुजर चुका है. वह शादी-विवाह समारोह में बर्तन धोने का काम करती है. इसी क्रम में 16 अप्रैल को वह ओल्ड पुरुलिया रोड आजादनगर में एक पार्टी समारोह में काम करने के लिए पहुंची थी. काम खत्म होने के बाद उसके साथ काम करने वाली तीन सहेलियों ने एक बिल्डिंग के फ्लैट में सफाई करने के नाम पर लेजाने के बाद उसे जबरन दारोगा के पास पहुंचा दिया. 16 अप्रैल 2022 की रात 11.30 बजे अबला जब फ्लैट में पहुंची तब दारोगा को देखकर डर गई,  उसने विरोध जताया, उसने फ्लैट में भेजने वाली 3 महिलाओं का भी खुलकर विरोध किया, लेकिन दारोगा ने उसे कमरे में बंद कर दिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी दारोगा विमल कुमार ने कमरा बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद वह दोपहर के समय और रात के समय खाना लेकर पहुंचता था. इस बीच दारोगा विधवा के साथ जबरन दुष्कर्म करता था. विधवा महिला जब घटना का विरोध करती थी तब उसके साथ दारोगा मारपीट करता था. जान से मारने की धमकी भी देता था. साथ ही अपने दरोगा होने का पावर दिखा कर उसे डराता और धमकाता था. विधवा महिला के अनुसार 18 अप्रैल 2022 की रात 8 बजे दारोगा कार लेकर आया था. उसे बैठाकर जुगसलाई मोहल्ला ले गया और वहां पर उतारकर और धमकी देकर चला गया. इसके बाद महिला किसी तरह से अपने मायका सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया मिरुडीह पहुंची जहां घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी. इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. एमजीएम अस्पताल की कागजात भी महिला अपने पास ही रखी है. कई दिनों के बाद वह इलाज कराने के बाद अपने मायका पहुंची. विधवा महिला का आरोप है कि घटना के बाद दारोगा विमल कुमार अपने साथ कई पुलिसकर्मियों के साथ घर पर आया था और उसने कहा कि अगर वह मामले को थाने पर लेकर गई तो वह जान से मार देगा. उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए कहा कि उसका कोई भी कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है. महिला का कहना है कि उसने एक दिसंबर 2022 को एक बच्चा को जन्म दिया. इसके बाद 31 जनवरी 2023 को महिला की ओर से एसपी और आजादनगर थाना को रजिस्ट्री कर पूरी घटना की जानकारी दी. बावजूद इस दिशा में किसी तरह की पहल नहीं होने पर अंततः वाह कोर्ट की शरण में गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. महिला ने अपने परिवार में कहा कि वे बच्चे और अपने खुद का डीएनए टेस्ट भी करवाने के लिए तैयार हैं. विधवा ने मानगो दाईगुट्टू  की रहनेवाली 3 महिलाओं पर दारोगा को सहयोग करने का आरोप लगाया है. इसमें सुनीता सवैया, पूनम सवैया और नीलम सवैया शामिल है. तीनों ने ही उसे शादी समारोह में बर्तन धोने के काम में लगाया था. घटना के दिन भी तीनों महिलाएं उसके घर पर आई थी और उसे अपने साथ काम पर ले गई थी. उसने तीनों महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग अदालत से की है.
क्या कहते है आजादनगर थाना प्रभारी ने क्या कहा : 
इधर आजदनगर के थाना प्रभारी ने कहा कि महिला इस मामले को लेकर थाने पर एक बार भी नहीं आई है. सिर्फ उन्हें घटना के संबंध में रजिस्ट्री से भेजा गया पत्र ही प्राप्त हुआ है. पुलिस चाह रही है कि महिला से मिलकर उसका बयान ले और घटना की जानकारी लें, लेकिन वह अभी तक संपर्क में नहीं आई है. आरोपी विमल कुमार पहले आजादनगर थाने में पदस्थापित थे लेकिन अभी उनका बोड़ाम थाने में ट्रांसफर हो गया है.
आरोपी दरोगा ने क्या कहा : 
इधर आरोपी एसआई विमल कुमार ने कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. उनके खिलाफ जो मामला दर्ज कराया गया है उसके पीछे किसी और का हाथ है. जो उसके पीछे है उसे दुष्कर्म का प्रयास के मामले में जेल भेजा गया था. उसी की दुश्मनी उनसे निकालने का काम किया जा रहा है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के खंडामौदा गमारिया सड़क पर बनी पुलिया जर्जर, विधायक ने डीडीसी को जानकारी देकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की
खबर

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के खंडामौदा गमारिया सड़क पर बनी पुलिया जर्जर, विधायक ने डीडीसी को जानकारी देकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की

November 11, 2026
Jamshedpur rural gopashtami mahotsav : चाकुलिया गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव 17 से, तैयारियां तेज
खबर

Jamshedpur rural gopashtami mahotsav : चाकुलिया गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव 17 से, तैयारियां तेज

November 11, 2026
Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार
खबर

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

November 11, 2026
Next Post

jamshedpur employment mela - जमशेदपुर के नियोजनालय में लगा मेगा प्लेसमेंट मेला, 858 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों में 507 का किया गया चयन, 29 नियोजकों ने लिया भाग

jharkhand chatra news - चतरा पुलिस ने बोकारो से नवजात को किया बरामद, तीन दलाल हिरासत में, जानें क्या है मामला

saraikela court decision -नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 20 हजार जुर्माना भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News