जादूगोड़ा : पोटका की आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास, महासचिव विद्या सागर दास, महासंयोजक नवदीप दास व कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सुंदर लाल दास की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की व उन्हें वर्षों से लंबित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके पूर्व चैतन्य महाप्रभु के अनुयायियों ने मुख्यमंत्री सोरेन को अंगवस्त्र व भागवत पाठ की धार्मिक किताब सौप कर उन्हें सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इधर इस बाबत आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति ने कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सुंदरलाल दास ने कहा कि उनकी पांच मांगो मसलन झारखंड विधानसभा व पंचायत भवन में चैतन्य महाप्रभु का तेल चित्र लगाने समेत अन्य मांगो को पूरा करने का भरोसा जताया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौपे अन्य मांग पत्र में चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने, कीर्तन संप्रदाय को सम्मानित प्रोत्साहन राशि व वाद्य यंत्र मुहैया कराने, पाठ्य पुस्तकों में चैतन्य महाप्रभु की जीवनी समायोजित करने व झारखंड विधानसभा व पंचायत भवन में चेतन महाप्रभु की तेल चित्र लगाने की मांग उठाई है. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों में आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास, महासचिव विद्या सागर दास, महासंयोजक नवदीप दास व कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सुंदर लाल दास, महासंयोजक नवदीप दास, कृष्ण नंदू दास, भोला नाथ दास, अजीत दास, संजय दास समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.



