जमशेदपुर : आम ओडिशा परिवार जमशेदपुर के बारीडीह कार्यालय में उत्कल दिवस अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया।ओडिशा में हर साल 1 अप्रैल को उत्कल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष 2023 में ओडिशा में 88वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत में आम ओडिशा परिवार के मुख्य सलाहकार अश्विनी मथान, सह – सलाहकार साशिकांत,अध्यक्ष सुब्रत प्रधान, महामंत्री आशीष बेहरा मिलकर दीप प्रज्वलित किए. अध्यक्ष सुब्रत प्रधान अपना स्वागत भाषण में उत्कल दिवस पालन का अहमियत को समझाते हुए कहा, हम सभी को मिलकर पूर्वजों का बलिदान को याद करते हुए समाज को आगे ले चलना है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
मुख्य सलाहकार अश्विनी मथान ने अपने संबोधन में परिवार को एकजुट होकर ओड़िया संस्कृति एवं कला को हमारे आने वाले पीढ़ियों तक कैसे पहुंचाया जाए यह आज के समाज में चिंतन करने की बात है. सह- सलाहकार शशिकांत बेहरा ने अपना संबोधन में समय-समय पर परिवार को कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम करते रहना होगा तभी हमारे प्रवासी उड़िया बनने में सार्थकता दिखाई देगा. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष बेहरा ने किया. इस कार्यक्रम में पद्म, सुब्रत स्वाइन,अक्षय पंडा, कुर्तीबास, सच्चिदानंद, कृष्णा,गोलक बिहारी, दीपक रावत,अशोक, असित,प्रफुल्ल,नारायण,रवि, एवं परिवार के सभी सदस्य ने सहयोग किया.











