
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के पदाधिकारियों की एक बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर में विधायक सरयू राय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. बैठक में विधायक श्री राय ने एक शिष्टमंडल गठित करने की बात कही. यह शिष्टमंडल जमशेदपुर पूर्वी तथा पश्चिम के विभिन्न जनसमस्याओं को चिन्हित करेगी और इसका एक स्मार-पत्र तैयार इसके त्वरित समाधान हेतु जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) प्रबंधन से मिलेगी और स्मार-पत्र सौंपेगी. श्री राय ने कहा कि शिष्टमंडल का उद्देश्य जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम क्षेत्र की सफाई, सिवरेज-डेªनेज सिस्टम, सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूम सुविधा से संबंधित समस्याओं से लोगों को निजात दिलाना है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह, विद्यापतिनगर, लक्ष्मीनगर, बर्मामाइंस, भुइयांडीह लालभट्टा, कल्याणनगर, साकची रिफ्युजी कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिवरेज एवं डेªनेज सिस्टम की स्थिति काफी बदतर है. इस क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से सिवरेज और डेªनेज सिस्टम ध्वस्त है. पहले क्षेत्र में बिजली और पानी की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी. विधायक सरयू राय के पहल पर अब जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बस्तियों के जो भी व्यक्ति पानी और बिजली लेने को इच्छुक होगा जुस्को उसे कनेक्शन देगी. बैठक में विधायक श्री राय ने बैठक में बताया कि जुस्को प्रबंधन से आज हुई वार्ता के अनुसार भुइयांडीह, लालभट्टा, बाबुडीह, जोजोबेड़ा, महानंद बस्ती, मंडल बस्ती में पेयजल का पाइपलाइन का काम तेजी से शुरू होने जा रहा है. बैठक में श्री राय ने कहा कि गर्मी से पहले जुस्को एवं जमशेदपुर अक्षेस पेयजल की विस्तृत योजना तैयार करे. क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल एवं हाईमास्ट लाइट का शीघ्र मरम्मत किया जाये. क्षेत्र की नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर किया जाये जिससे लोगों के घरों में हो रहे जलजमाव से मुक्ति मिल सके. श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस द्वारा स्वीकृत 4000 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन अविलंब किया जाये. जुस्को क्षेत्र के मुहल्लों में सड़कों का निर्माण करवाया जाय। विधायक श्री राय ने बताया कि 4 अप्रैल को जुस्को अवासितों के लिए विद्युत उपलब्ध कराने वाली कमिटी की बैठक में तय किया जाएगा कि सरकार से पर्याप्त बिजली नही देने के समय जुस्को से बिजली ग्रिड में लिया जाएगा. इसके लिए झारखंड सरकार से बात की जाएगी. बैठक में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, मंजु सिंह, मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नु, राजेश झा, एम चन्द्रशेखर राव, धर्मेन्द्र प्रसाद, आकाश साह, भास्कर मुखी, सुधीर सिंह, कैलाश झा, जय प्रकाश सिंह, दुर्गा राव, विजय नारायण सिंह, वरूण सिंह, विनोद यादव, विनोद राय आदि मौजुद थे. (नीचे भी पढ़ें)
रामनवमी अखाड़ा जुलूस को लेकर भाजमो ने प्रशासन और अखाड़ा समिति को ठहराया जिम्मेदार
भाजमो जमशेदपुर महानगर की बैठक विधायक सरयू राय की उपस्थिती में उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में राम नवमी का विसर्जन जुलूस विधिवत नहीं निकलने को भाजमो ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. भाजमो के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि भगरान श्री राम के जन्मोत्सव पर रामभक्त तो हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे किंतु रामनवमी झंडा नहीं निकलने से लोगो का उत्साह फीका पड़ गया. प्रशासन की जो मंशा थी उसमें वे पूरी तरह से कामयाब हुए और अन्ततः रात 08:00 बजे के बाद निर्णय होने के कारण कोई जुलूस डीजे ट्रेलर के साथ नहीं निकल पाया. प्रशासन के साथ जो समझौता की बैठक हुई वह दिन के प्रहर में भी हो सकती थी. आनन फानन में निर्णय लेकर पुरे जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों पर थोप दिया गया. प्रशासन के जिस बैठक में निर्णय लिया गया उसमें किसी भी अखाड़ा समिती का प्रतिनिधित्व नहीं था अंतिम फैसला लेते वक्त अखाड़ा समितियों को विश्वास में भी नहीं लिया गया. निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ नेताओं ने अखाड़ा समितियों को मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कुंठित प्रयास किया और इन सब में प्रशासन ने बड़ी ही चालाकी से अपना एजेंडा को सफल कर लिया. जमशेदपुर की आम जनमानस की राय है की रामनवमी का जुलूस रमजान, जुम्मा और तरावीह की भेंट चढ़ गया. विगत दिनों रामनवमी के महापर्व को लेकर सिनियर एसपी के साथ हुई बैठक में शामिल केंद्रीय शांति समिती और केंद्रीय अखाड़ा समिती में जो लोग शामिल थे वे वही लोग है जो कल प्रशासन के साथ समझौते को लेकर हुई बैठक में भी शामिल थे ऐसे लोगो का दोहरा चरित्र है जिसको जमशेदपुर की जनता ने पहचान लिया है और जनता इनके कृत्य के लिए इनको कभी क्षमा नहीं करेगी. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मंजु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुधीर सिंह, आकाश शाह, विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, वरूण सिंह, विनोद यादव, विनोद राय, जय प्रकाश सिंह, दुर्गा राव सहित अन्य उपस्थित थे.











