जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 33 पर शारदा सिटी में रहने वाली 36 वर्षीय युवती मैना दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर मैना दास के पति उत्तम दास ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में लटक रहे मैना दास के शव को नीचे उतारा. रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
उत्तम कुमार दास ने पुलिस को बताया कि मैना दास का 16 साल का एक बेटा है. उसका नाम प्रियांशु दास है. मैना दास ने शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे पंखे में दुपट्टा बांध कर आत्महत्या की है. उत्तम दास सेल्समैन का काम करते है. बता दें कि मैना 4 साल से डिप्रेशन में थी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.











