जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती स्वीटी कुमारी मां के डांटने के बाद घर छोड़कर चली गई है. काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कुछ अता पता नहीं चल रहा है. जिसके बाद परिजनों ने परसुडीह थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी और पुलिस से स्वीटी का पता लगाने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)
स्वीटी के भाई सोनू रजक ने बताया कि 1 अप्रैल को लगभग 1:30 बजे स्वीटी अपने घर से निकली है. सोनू रजक खासमहल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग देते है. पिता के निधन के बाद वही घर चला रहे है. स्वीटी कक्षा 8 में पढ़ती है. विदित हो कि स्वीटी के पास मोबाइल भी नहीं है, जिससे उसका लोकेशन पता किया जा सके. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











