जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज रोड के पास रविवार को एक घर में आग लग गई. जिस घर में आग लगी उस क्वार्टर ताला बंद था. घर मालिक दुर्गापुर में रहता है. उसके रिश्तेदार नजदीक में ही रहते हैं. आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. तब तक घर मालिक की रिश्तेदार भी पहुंच गई और घर का ताला खोला गया और आग बुझाई गई.(नीचे भी पढ़े)

मकान मालिक के रिश्तेदार का कहना है कि घर के एक पोरशन में किराएदार रहता है. हो सकता है कि किराएदार ने आग लगाई हो. पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किस ने आग लगाई है. आग शॉर्ट सर्किट से लगी या लगाई गई पुलिस मामले की जांच कर रही है.











