रामगोपाल जेना/नोवामुंडी : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड सचिव राना बोस के अध्यक्षता में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में नोवामुंडी बाजार के मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. लोगों को केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया से अवगत कराते हुए कहा गया कि राहुल मुखर होकर हमेशा देश को बचाने के लिए संसद एवं सड़क में मोदी सरकार से सवाल पूछते रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
जब राहुल गांधी ने सदन में अडानी कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये किसकी है जानकारी मांगी तब राहुल के सवालों से घबराकर मोदी सरकार ने षडयंत्र के तहत् 2019 के एक चुनावी सभा में दिए गए भाषण को आधार बनाकर मानहानि केस मामले में 2 वर्ष की सजा हो जाती है और दूसरे दिन सदन में लोकसभा की सदस्यता साजिश के तहत समाप्त कर दी जाती है और सरकारी आवास खाली करने का फरमान जारी करवाया जाता है. राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं. मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए अडानी की कंपनी में लगाए गए 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं.(नीचे भी पढ़े)
अडानी की कंपनी के द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रधानमंत्री वित्त मंत्री चुप क्यों हैं, सेबी, ईडी, सीबीआई चुप क्यों हैं.कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव लाल मोहन दास, जिला सचिव जयराम गोप, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी दानिश हुसैन, मामुर अंसारी, रघुनाथ राउत, मोबस्सिर यूसुफ, विश्वकर्मा दास, प्रदीप प्रधान, प्रफुल्लो दास, बासु गोप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.











