जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बसंत सिनेमा चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर हिन्दू जनजागरण मंच ने एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा हैं. जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने इस बावत कहा कि विगत दिनों मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा था और मंदिर निर्माण में वे बाधक बने, जिन्हे जिला प्रशासन ने चिन्हित कर जेल भेज दिया हैं, लेकिन मंदिर निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा हैं. ऊपर के शेड की हालत इतनी ख़राब है कि वहां से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भीग रही हैं. ऐसे में मंदिर का निर्माण एक समिति बनाकर जिला प्रशासन की देखरेख में करवायी जाये. इससे सम्बंधित मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा गया है.











