बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के पांचरूलिया गांव में विगत 15 दिन पूर्व ही जलापूर्ति योजना का मोटर जल जाने से गांव में जलापूर्ति बंद हो गई है. गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है. मोटर के जलने की सूचना ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को दे दी है. परंतु मोटर की मरम्मत कराने की दिशा में अब तक विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है. जिससे ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ रोष व्याप्त है. (नीचे भी पढ़ें)
वही मोटर जल जाने के कारण ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ हो रहे हैं. ग्रामीण पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए आपस में चंदा संग्रह कर मोटर की मरम्मत कराने के लिए भेजा है. वर्तमान में ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूसरे निजी घरों में लगे चापाकल पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीण दिलीप गिरी, नंदन गिरी, प्रदीप धाड़ा, कार्तिक गिरी, बबलू गिरी, श्यामू गिरी ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण गांव में जल संकट उत्पन्न हो गया है, चंदा संग्रह कर मोटर की मरम्मत कराई जा रही है.











