जमशेदपुर : नेशनल हॉकर फेडरेशन जमशेदपुर इकाई ने शहर में स्ट्रीट वेंडरों को बसाये जाने की मांग को लेकर जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है. इन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को बसाये जाने के लिए देश में साल 2014 में एक कानून बनाया गया था, लेकिन इसका पालन जमशेदपुर में नहीं हो रहा हैं. विगत दिनों मानगो में रात के अंधेरे में करीब 120 दुकानों को तोड़ा गया है, लेकिन किसी को बसाया नहीं गया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्ट्रीट वेंडर को बसाने के नाम पर केवल 26 दुकानों का एक मार्केट बनाया गया है. जहां पक्षपात के तहत दुकाने दी जा रही है. साथ ही बाकी दुकानदारों को इधर- उधर दुकान लगाने की बातें कही जा रही हैं. नेशनल हॉकर फेडरेशन जमशेदपुर के महासचिव उत्तम चक्रवर्ती ने कहा कि नियम के तहत पहले बसाने और फिर उजाड़ने की नीति हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है. फेडरेशन अब इसके लिए न्यायलय भी जाएगी और स्ट्रीट वेंडरो को उनका अधिकार दिलाएगी.











