जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह जेल से साकची के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा देने आए मानगो फायरिंग के आरोपी को परीक्षा नहीं देने दी गयी. मानगो में फायरिंग करने का आरोपी अंकित घाघीडीह जेल में है. ग्रेजुएट कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से वह परीक्षा नहीं दे सका. अंकित को बताया गया था कि 24 मार्च को उसकी बिजनेस स्टडीज की परीक्षा है. अंकित कॉमर्स का छात्र है. 24 मार्च को होने वाली परीक्षा को काउंसिल ने रद्द कर दिया था और फिर बुधवार को यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर बाद 2:00 बजे से होनी थी. लेकिन, फिर परीक्षा का समय परिवर्तित कर दिया गया था और यह परीक्षा 9:00 बजे से ही शुरू हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
जेल से छात्र को 11:00 बजे परीक्षा केंद्र लाया गया. तब कालेज द्वारा बताया गया कि अब परीक्षा शुरू हो चुकी है. परीक्षा नहीं देने दी जाएगी. परिजन भी मौके पर मौजूद थे. सभी ने काफी अनुनय विनय किया. लेकिन ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य ने उसे परीक्षा नहीं देने दी. अंकित का कहना है कि अगर परीक्षा काउंसिल कोई दूसरा रास्ता नहीं निकालती तो उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा.











