बोकारो :आजसू केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष बोकारो सचिन महतो के आवासीय कार्यालय बालीडीह में चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर सचिन महतो ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो ने मानभूम से लेकर धालभूम, नीमडीह, सिल्ली और जंगल महल के इलाकों में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई का नेतृत्व किया था.(नीचे भी पढ़े)
जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की चर्चा होते है तो इस सूची में 1769 का शहीद रघुनाथ महतो के नेतृव में चुआड़ विद्रोह का नाम सबसे पहले आता है. अपना गांव -अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज’ नारे का उद्धघोष करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता.











