
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में कैदी मनोज सिंह की हत्या के मामले के सभी दोषियों को सजा-मुक्त कर दिया है. प्रार्थियों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी दोषियों को बरी कर दिया. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और अम्बुज नाथ की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की. (नीचे भी पढ़े)

निचली अदालत से दोषी करार दिये गए लोगों की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा. वर्ष 2022 में जमशेदपुर कोर्ट ने वासुदेव महतो, अरूप कुमार बोस, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, श्यामू जोजो, शिव शंकर पासवान, गंगा खंडाइत, जानी अंसारी, पंचानंद पात्रो, पिंकू पुर्ती, संजय दिग्गी, शरद गोप, राम राय सुरीन को उक्त मामले में फांसी की सजा सुनाई थी.(नीचे भी पढ़े)

जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी मनोज सिंह टेल्को का रहने वाला था और गैंग्स्टर अखिलेश सिंह गिरोह से उसका संबंध था. घाघीडीह सेंट्रल जेल में 25 जून 2019 को मनोज सिंह की हत्या के बाद परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी.











