अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पार्किंग सरिया से चोरी गए बाइक समेत एक अन्य बाइक को पुलिस ने बरामद करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर पुलिस ने खुलासा किया है. इसे लेकर दरोगा प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि 3 अप्रैल को एसबीआई के पार्किंग एरिया से बाइक की चोरी हुई थी, जिसकी सूचना थाना में दी गई तथा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में घटना के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
गठित टीम ने चार समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर दो बाइक बरामद करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि जब यह अपराधी बाइक लेकर भाग रहे थे उस वक्त इन अपराधियों का कुछ आवश्यक कागजात घटनास्थल पर ही गिर गया था, जिसे पुलिस ने बरामद करते हुए उसी की निशानदेही पर चास के रामनगर कॉलोनी में छापेमारी की जहां से आर्यन पांडे को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आर्यन पांडेय के बताए गए जगहों पर छापेमारी करते हुए प्रकाश कुमार, रोहित संबंधों को भी गिरफ्तार किया गया. इन अपराधियों के द्वारा छुपाकर रखे गए बाइक को बरामद करते हुए थाना लाया गया. तीनो अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है.











