जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कई सारी कमेटियों का पुर्नगठन किया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन केस्तर से सारी कमेटी या उपसमितियों का पुर्नगठन किया गया है. इसके तहत सेंटर फॉर हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रेन (चिक) की कमेटी ये सिरे से बनायी गयी है. इसमें चेयरपर्सन एक्जीक्यूटिव इंचार्ज आइबीएमडी दीपांकर दासगुप्ता बनाये गये जबकि वाइस चेयरपर्सन हेड स्किल डेवलपमेंट टाटा स्टील फाउंडेशन कैप्टन अमिताभ, मानद महासचिव एक्सटर्नल एक्सपर्ट रंजीता सिंह, लीड डिसेबिलिटी टाटा स्टील फाउंडेशन के मानद संयुक्त सचिव कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष के तौर पर सीनियर मैनेजर रॉ मैटेरियल मुववाला साई वेंकटेश, सीनियर मैनेजरसोसाइटीज अनुज कुमार सिंह, आटोरहिनोलारिनगोलॉजी डॉ विनायक बरुआ, मैनेजर प्राइवेसी व डाटा प्रोटेक्शन ज्योत्सना सिंह और चीफ एथिक्स काउंसिलर सोनी को सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इंफ्रास्ट्रक्चर स्टीयरिंग कमेटी भी बनायी यी है. इसके चेयरपर्सन चीफ स्पेयर व सर्विसेज विजय कुमार त्रिपाठी बनाये गये है जबकि वैकल्पिक चेयरपर्सन चीफ लॉजिस्टिक जगजीत सिंह और संयोजक सीनियर मैनेजर प्लांट सर्विसेज राहुल कुमार को बनाया गया है. सदस्य के तौर पर अनिल कुमार विद्यार्थी, चंद्र दीप कुमार, दीपांकर पोद्दार, हरजिंदर सिंह कलसी, जयंत सिन्हा, मृणालकांति घोष, रविकांत, शैलेश कुमार, तुहिन चौधरी, उदित कुमार आचार्य और विकास कुमारको सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
एपेक्स रोड एंड रेल सेफ्टी भी गठित की गयी है, जिसमें चेयरपर्सन जीएसपी व सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता, वैकल्पिक चेयरपर्सन चीफ स्पेयर्स विजय कुमार त्रिपाठी बनाये गये है. इसी तह इसमें कुल 74 लोगों को शामिल किया गया है. आइबीएमडी टीक्यूएम काउंसिल की नयी कमेटी भी बनायी गयी है. वीपी सेफ्टी राजीव मंगल चेयरपर्सन बनाये गये है जबकि इआइसी आइबीएमडी दीपांकर दासगुप्ता को संयोजक बनाया गया है. इस कमेटी में कुल 17 लोगों को शामिल किया गया है.












