जमशेदपुर : कुड़मी आंदोलन के कारण टाटानगर स्टेशन से ही दो ट्रेनों को खोलने का प्रस्ताव लागू किया गया है, जो आज यानी शनिवार से ही लागू होगा. इन दो ट्रेनों में 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस और 18030 कुर्ला एक्सप्रेस शामिल है. वहीं इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने सर्कुलर जारी किया है. इसमें दो ट्रेनों की सूची दी गयी है. गौरतलब है कि ये दो ट्रेनें पूर्व में मुबंई से हावड़ा और शालीमार से लोकमान्य तिलक तक जाती थी, परंतु कुड़मी आंदोलन के कारण इन ट्रेनों का ठहराव टाटानगर में ही किया गया. यानी यात्रियों का सफर टाटानगर में ही ख्तम हो जाएगा. वहीं दूसरी ओर ये दोनों ट्रेने हावड़ा और शालीमार की जगह टाटानगर से ही मुंबई और लोकमान्य तिलक के लिए रवाना होगी.












