आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर के आरआइटी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया. जहां चोरों ने चोरी की घटना को रात में अंजाम दिया. आरआईटी थाना से मार्ग संख्या 4 जागृति मैदान के सामने स्थित शराब और फर्नीचर दुकान में गुरुवार की तार चोरी हुई. ये दोनों दुकाने अगल बगल ही है. जहां चोरों ने बड़े आसानी से दुकान के छत पर चढ़कर एस्बेस्टस की सीट को काटकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान की तिजोरी में रखे कैश लेकर फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान फर्नीचर दुकान के तिजोरी से 25 हजार नकदी और शराब दुकान से 1 लाख 5 हजार की चोरी कर ली गयी है. जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा की छत से घुस कर चोरों ने तिजोरी से नकदी साफ कर दिया है. वहीं दुकानदारों ने इसकी शिकायत आरआईटी पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है.












