
रांची : झारखंड सरकार ने चार अधिकारियों का तबादला किया. कई अधिकारियों को नया प्रभार भी दिया गया है. झारखंड सरकार के सचिव योजना एवं विकास विभाग अमिताभ कौशल को आपदा प्रबंधन विभाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले बनाया गया है. डॉ अमिताभ कौशल अपने कार्यों के अलावा सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का भी काम देखेंगे जबकि वह सचिव आपदा प्रबंधन प्रभाव का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. राज्य के जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को जमशेदपुर स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के प्रशासक का भी प्रभार दिया गया है अगले आदेश तक वह अपने कार्यों के साथ सचिव योजना एवं विकास विभाग का भी प्रभार देखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के पद पर पदस्थापित विप्रा बाल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव सेल्स टैक्स बनाया गया है. गृह विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर को निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड निबंधन महानिरीक्षक के तौर पर प्रभार दिया गया है. इसके अलावा उनको प्रभारी सचिव ग्रामीण विकास विभाग भी बनाया गया है.











