
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में हुए हिंसा के मामले में जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के मामले में जमशेदपुर एसएसपी ने एक सिपाही और दो पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की है. कदमा थाना के कॉन्स्टेबल बलराम चौधरी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. वही सब इंस्पेक्टर राम शर्मा को शो कॉज जारी किया गया है. इन दोनों पर आरोप है कि लोगों ने अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया. आपको बता दे कि जमशेदपुर कोर्ट के वकील इस मामले को लेकर आंदोलनरत थे और कोर्ट के कार्यों का भी बहिष्कार कर रहे थे.











