
आदित्यपुर : बुधवार देर रात तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरा सूमो आरआईटी मोड़ के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे के बाद राहगीरों ने सूमो को धर दबोचा जांच करने पर उसके अंदर ठूंस ठूंसकर 5 गायों को बांधकर रखा गया था. मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने बवाल शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गाय सहित सूमो को जप्त कर अपने साथ थाने ले गए. वहीं घायल युवकों को भी अपने साथ थाने ले गए. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार सुमो संख्या जेएच05एक्यू9275 आरआईटी की ओर से आ रहा था इसी दौरान आरआईटी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद तस्करी का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने सूमो चालक को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.











