बोकारो: बोकारो में राज्य के विभिन्न जन मुद्दों को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक न्याय मार्च निकाला. चास चंदनकियारी की ओर से पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, गोमिया से विधायक लंबोदर महतो और बोकारो से जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने न्याय मार्च निकाला. सभी लोग अलग अलग गुटों में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान नेताओं ने चुनाव पूर्व जन्म के मेनिफेस्टो में किए गए स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण, नियोजन नीति को लागू करने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
नेताओं ने कहा कि सरकार के नियत पर खोट है. विधानसभा से आरक्षण नीति को पास करने का काम किया है बावजूद इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है. स्थानीय नीति सरकार ने जरूर लागू की लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया बेरोजगारों के लिए नियोजन नीति अभी तक नहीं बनाई गई. अगर सरकार जल्द इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है. इसके बाद सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा.












