गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़िसा गांव टावर नगर में गुरुवार को पूरी आस्था के साथ नीलकंठ पूजा का आयोजन किया गया. नीलकंठ पूजा की शुरुआत क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाले जाने से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं. भूलिया तालाब से बाजे-गाजे के साथ निकली कलशयात्रा जोड़िसा टावर नगर स्थित पूजा स्थल पहुंच कर संपन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि जोड़िसा टावरनगर में परंपरागत रूप में नीलकंठ पूजा आयोजित होती आ रही है, जिसमें आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु शिरकत करने पहुंचते हैं. इस वर्ष भी नीलकंट पूजा में दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा देखने पहुंचे. ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने एवं परिजनों के लिए खुशहाली की कामना की.(नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि यहां नीलकंठ पूजा में की गयी मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां पूजा के दौरान दहकते अंगारों पर चलकर अपनी मन्नत उतारते हैं. आज की पूजा में भी अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत उतारी. वहीं, पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने महा भोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया.












