जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित लोको ट्रेनिंग सेंटर टाटानगर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट प्रेमचंद्र साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार के दो बजे के आसपास की है. घटना की जानकारी मिलने पर ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. इसके बाद उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, इस दौरान पुलिस ने सुसाइडल नोट बरामद किया है. सुसाइडल नोट में उसने सभी से मांफी मांगी और आत्महत्या का दोष किसी को नहीं दिया है. ट्रेनी लोको पायलट प्रेमचंद्र साह मूलरुप से बिहार के सासाराम का रहने वाला था. वह एक माह पहले ही लोको ट्रेनिंग सेंटर में आया और ट्रेनिंग ले रहा था. आज वह ट्रेनिंग की क्लास में भी नहीं गया था. पुलिस ने घटना की जानकारी प्रेमचंद्र के परिजनों को दे दी है.












