
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल अधिकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन की कमिटी मीटिंग गुरुवार को संपन्न हुई. कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने की. इस मीटिंग में सबसे पहले तो श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद 6 महीने का अकाउंट पारित किया गया. इस दौरान हुए वेज रिवीजन की समीक्षा की गई और कमेटी मेंबरों ने अपने विभागों की समस्याओं को अध्यक्ष और तमाम पदाधिकारियों के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़ें)
कर्मचारियों ने यहां अपनी मांगे रखी और बताया कि एरियर की राशि का तत्काल भुगतान कराया जाए. अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने यह जानकारी दी कि जुस्को श्रमिक यूनियन के साथ हुए समझौते के मुताबिक इस माह कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में एरियर की राशि भेज दी जाएगी. सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक किया जाएगा.














