जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ट्रांसमिशन फैक्ट्री के नवनियुक्त जनरल मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी का ट्रांसमिशन यूनियन कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष अमित सिंह ने विशेष रूप से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)

स्वागत समारोह में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा एवं सहायक सचिव दीपक दास भी मौजूद रहे. सभी पदाधिकारियों ने आशुतोष त्रिपाठी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

आशुतोष त्रिपाठी के अनुभव, कुशल नेतृत्व और सकारात्मक दृष्टिकोण से फैक्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद है. विश्वास जताया जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में उत्पादन, कार्यक्षमता और कर्मचारियों के हितों को नई दिशा मिलेगी.उपाध्यक्ष अमित सिंह ने आशुतोष त्रिपाठी ने कहा नए जीएम कि उनके नेतृत्व में ट्रांसमिशन फैक्ट्री नई उपलब्धियां हासिल करेगी और कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता मिलेगी. यूनियन और प्रबंधन के बेहतर तालमेल की उम्मीद है. इस दौरान यूनियन के संतोष कुमार, वरुण सिंह, विजय महतो, उपेंद्र कुमार एवं हरि किशोर यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने आशुतोष त्रिपाठी के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग की उम्मीद जताई.















