बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चौरंगी मोड़ के पास बीती देर रात बाइक स्किट करने से संदीप मुंडा (30) की दर्दनाक मौत हो गया है. संदीप मुंडा बहरागोड़ा प्रखंड के पारासिया गांव निवासी है. सूचना पाकर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार गिरि बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया और सांत्वना दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. डॉ संजय गिरी ने मृतक के परिवार को सरकार से मिलने वाली लाभ परिजनों को जल्द से जल्द मिले इसके लिए उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के कर्मियों से दूरभाष पर बात की. मालूम हो कि इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठा मोंटू मुंडा नामक युवक घायल हो गया है. घायल युवक बहरागोड़ा अस्पताल में इलाजरत है.














