अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लगभग 18 से 20 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना लगभग रात्रि 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का दावा किया है. दुकान मालिक सुभाष जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. जब आकर देखा और दुकान खोला तो दुकान में रखा 112 पीस मांगे मोबाइल गायब था. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद मौके पर पुलिस जांच में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि चोरी हुए मोबाइलओं की कीमत लगभग 18 से 20 लाख रुपए है. उन्होंने बताया कि दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसमें एक चोर दुकान में लगभग 1:15 बजे घुसा और 2:00 बजे के करीब सभी मोबाइलों को लेकर फरार हो गया.











