जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत पश्चिमी हलुदबनी पंचायत अंतर्गत वीर शहीद सिद्धू-कानू चौक के पास से प्रस्तावित सड़क निर्माण का शुक्रवार को शिलान्यास हुआ. जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक के प्रयास से 15वें वित्त आयोग के तहत उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि पश्चिम हलुदबनी पंचायत अंतर्गत सिद्धू कानू चौक के समीप कार्तिक दत्ता के घर से तपन के घर तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी जिससे वहां आये दिन जल जमाव की स्थिति बनी रहती थी और लोगों को उधर से आना-जाना करने में भारी परेशानी होती थी.(नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने पर जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग के तहत उक्त सड़क का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली और शुक्रवार को सड़क का शिलान्यास भी संपन्न हो गया. शिलान्यास समारोह में जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक के साथ मुख्य रूप से मानिक मल्लिक, सालगे सोरेन, उषा सिंह, नेपा गगराई, शिखा, बप्पा पाल, आलोक, रघु, सुप्रियो, मोती, सुमित, आदि लोग उपस्थित थे.














