जमशेदपुर : घाटशिला थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत अंतर्गत लेदा गांव के धिरिडीह टोला में शनिवार की सुबह एक बेटे ने अपनी सौतेली मां गुला हेम्ब्रम (60) की फरसा से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बेटे गोविंद (36) ने भी घर के अंदर धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. इसके बाद घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी विमल किंडो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंद काफी समय से बीमार चल रहा है. उसे ब्लड प्रेशर की है, जो काफी बढ़ हुआ था. उसके कारण ही वो परेशान रहता था. पिछले दो तीन दिनों से वह सो भी नहीं पाया था. इसके बाद उसने शनिवार की सुबह घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि उसकी मां आंगन में चावल फटक रही थी. तभी वह आक्रोशित होकर सौतेली मां को फरसा से हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने उसे आंगन में धोती से बांध दिया और मुखिया के पास चले गए. तभी उसने स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.



