जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर स्थित अज्जू अखाड़ा के इमामबाड़े को टाटा स्टील ने शनिवार को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर हटा दिया. अखाड़े के पास रहनेवाली एक महिला को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि शास्त्रीनगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विगत तीन वर्षों से अज्जू अखाड़े के इमामबाड़े को शिफ्ट करने पर बात चल रही थी. अज्जू अखाड़े के लाइसेंसी व अन्य लोग इसके लिए तैयार नहीं थे. लेकिन शास्त्री नगर में हाल में हुई घटना के बाद सभी लोग दबाव में टाटा स्टील के कहने पर इमामबाड़ा दूसरी जगह शिफ्ट करने को राजी हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद टाटा स्टील ने उन्हें दूसरी जगह दे दी. इसके बाद, अज्जू अखाड़ा के इमामबाड़े को हटा दिया गया. अखाड़े के पास रहने वाली स्थानीय महिला नजमा बेगम ने बताया कि टाटा स्टील ने पूरे क्षेत्र की बाउंड्री कर दी है. टाटा स्टील यहां फ्लैट बनाएगा. इसके लिए उन्हें वहां से शिफ्ट करने को कहा जा रहा था. माहौल को देखते हुए अब वह तैयार हो गए हैं.(नीचे भी पढ़ें)
नजमा बेगम ने कहा कि इमामबाड़ा शिफ्ट करने का उन्हें दुख जरूर है, लेकिन, क्या कर सकते हैं. नजमा बेगम ने बताया कि इस अखाड़े के लाइसेंस होल्डर अब्दुल हमीद हैं. यह अखाड़ा 40 साल से यहां पर था. इमामबाड़ा भी 40 साल से यहां पर था.




