जमशेदपुर : बैसाखी सह खालसा सृजन दिवस के अवसर पर मानगो गुरुद्वारा परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 184 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. शनिवार को आयोजित नेत्र जांच में कुल 120 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जबकि दांत जांच शिविर में 64 लोगों ने हिस्सा लिया. इससे पूर्व शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 107 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान किया था. (नीचे भी पढ़ें)

आज नेत्र जांच में पूर्णिमा नेत्रालय के राजेश रॉय व उनकी टीम ने मरीजों की जांच की, जिनमें 17 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पायी गई. मोतियाबिंद वाले मरीज़ों का 17 अप्रैल को ऑपरेशन कराया जायेगा. वहीं दंत जांच शिविर में डॉ दमनदीप कौर की ओर से सेवा की गई, जिन्होंने 64 मरीजों के दांतों की जांच की. इस दौरान जांच कराने आये लोगों में से ज़रूरतमंदों को टूथपेस्ट व दवा भी दी गई. सीजीपीसी के प्रधान भागवान सिंह ने शिविर में उपस्थित होकर जाँच कराने आये लोगों का मनोबल बढ़ाया.(नीचे भी पढ़ें)

मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धार्मिक कार्यों के अलावा लोकोपकारी कार्यों के लिए भी दृढ़ संकल्पित है. जाँच शिविर को सफल बनाने में जसवंत सिंह जस्सू के अलावा सुखवंत सिंह सुखू, गुरबचन सिंह, जगदीप सिंह गोल्डी, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह और वनित सिंह ने सराहनीय योगदान किया.



