जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत तापड़िया फ्लैट के पास शनिवार शाम कचरे के ढेर में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई. आग ने पास के पुराने लकड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.(नीचे भी पढ़े)
थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस संबंध में आस पास के लोगों के बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. असामाजिक तत्वों द्वारा ही कचड़े के ढेर में आग लगा दी गई थी. आग पास ही रखे लकड़ियों तक पहुंच गई.



