चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के धातिका गांव में शनिवार शाम नौ हाथियों का दल गांव के खेतों में लगी गरमा धान में घुस आया. ये हाथी खेतों में घूम-घूम कर किसानों की खड़ी गरमा धान की फसल को खाकर एवं पैरों तलें रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं. उधर खेतों में हाथियों के आ धमकने से ग्रामीण दहशत में हैं, साथ ही अपनी धान की फसल बरबाद होने को लेकर चिंतित भी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि कालियाम पंचायत में किसान बड़े पैमाने पर गरमा धान के साथ ही सब्जियों एवं तरबूज की भी खेती करते हैं. किसानों ने कहा कि वन कर्मी अगर समय रहते हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान में नहीं ले जाते तो किसानों को भारी नुकसान होगा. ग्रामीणों ने गांव में नौ हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर वन कर्मी कालियाम पहुंचकर हाथियों के झुंड को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुंड बेलबोरिया गांव के पास जमा हुआ है. हाथियों के आने से ग्रामीण भी हाथियों के भय से अपने घरों में दुबके हुए हैं, हालांकि उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है.



