रामगोपाल जेना/चाईबासा : टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत के हेस्सासुरनिया उली गोदाम से ग्राम चालगी की सीमा तक जर्जर सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जायेगा. ग्रामीणों की परेशानी के मद्देनजर विधायक दीपक बिरुआ ने रविवार को उक्त सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, ग्रामीण मुंडा तुराम हेस्सा, सिकंदर हेस्सा, सतारी हेस्सा, उदय करुआ, दामुर हेस्सा, दीपक करुआ मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस 1.100 किमी सड़क का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से कराया जाएगा. वहीं स्थानीय ग्रामीण मुकरू हेस्सा, अर्जुन हेस्सा, शिबू दास, लुकना हेस्सा, रंजीत हेस्सा, अभिमन्यु राय, निरंजन मुंडा आदि ने सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए विधायक दीपक बिरुआ का आभार जताया है.



