
जमशेदपुर : एससीसीएन के संस्थापक दिवंगत मोहन सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर साकची बारी मैदान क्लब हाउस में एसएसपी प्रभात ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. प्रशांत सिंह पुतुल की ओर से यह 39वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. पूर्व डीआईजी राजीव रंजन भी बतौर सम्मानित अतिथि के रुप में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में समाजसेवी प्रेम, पूर्वी घोष समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया. शिविर में बड़ी संख्या में लोग भाग लिया हैं. शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ है.











