जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीताडीह क्षेत्र में व्याप्त जल संकट के मद्देनजर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज के प्रयास से पश्चिमी कीताडीह पंचायत के विभिन्न इलाकों में टैंकर से जलापूर्ति आरंभ हो गई. रविवार को पंकज टैंकर लेकर कीताडीह पहुंचे एवं वहां के निवासियों के लिए टैंकर से जलापूर्ति शुरू कराई. इस दौरान कीताडीह के मथुरा सेठ की दुकान, दुर्गापूजा मैदान एवं मुइगुट्टू क्षेत्रों में पानी का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज ने इस संबंध में बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से विगत कुछ दिनों से पानी की परेशानी के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं. इसको लेकर वे लगातार पत्राचार भी कर रहे है, किन्तु क्षेत्र के लोगों को गर्मी में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और तारापोर कंपनी प्रबंधन से बात की. इसके बाद जिला प्रशासन और तारापोर कंपनी प्रबंधन की मदद से जलापूर्ति की शुरुआत की गयी है.(नीचे भी पढ़ें)

जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज ने इस कार्य के लिए जिला प्रशासन और तारापोर कंपनी प्रबंधन का अभार जताया. उन्होंने बताया कि कीताडीह के अलग अलग जगहों पर हर रोज टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो.



