जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी चर्च के पास गुमटी में लॉटरी का अवैध कारोबार चल रहा था. पुलिस ने इसका मंगलवार को भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापामारी कर लॉटरी के 1064 टिकट बरामद किए हैं. 8280 नकद भी बरामद हुए हैं. इस छापामारी में कीताडीह ग्वाला पट्टी के रहने वाले गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने जब छापामारी की तो वहां और भी लोग थे, जो भागने में कामयाब रहे. गणेश को गोलमुरी थाने ले जाया गया. जहां उससे पूछताछ की गई और मंगलवार को लिखा पढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. गोलमुरी पुलिस का कहना है कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि गोलमुरी चर्च के पास अवैध लाटरी का कारोबार हो रहा है. इसी पर छापामारी कर गिरफ्तारी और बरामदगी की गई है.




