जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में उनकी टीम के लोगों ने पिछले दिनों घटित अप्रिय घटना के अलोक में धतकीडीह में जाकर आरोपियों के परिजनों से भेंट वार्ता की. उक्त घटना में अंकित मुखी, ऋषभ मुखी तथा सुब्रोतो मुखी को न्यायिक! हिरासत में भेजा गया है, उनके परिजनों को श्री धर्मेंद्र ने न्यायिक प्रक्रिया में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक उनके साथ न्याय नही मिलेगा वह उनकी हर प्रकार से मदद करेंगे. इस बातचीत में मुख्य रूप से सुनील सिंह, धमेंद्र शर्मा, गौतम दुबे, राजू राव, अभिषेक डे, अभिषेक चतुर्वेदी, बजरंग गोस्वामी, राहुल झा अन्य लोग उपस्थित थे.




