चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी गांव से सटे पहाड़ी पर लीज लेकर विगत कुछ वर्षों पत्थर खनन का कार्य केके बिल्डर द्वारा की जा रही है. पत्थर खनन के दौरान लीज धारक द्वारा किए जा रहे ब्लास्टिंग से क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण, पत्थर के टुकड़े उड़कर ग्रामीणों के घर में गिरने और ब्लास्टिंग के कारण कई घरों की दिवारों में दरार पड़ने की ग्रामीणों ने विगत दिनों अंचलाधिकारी,खनन विभाग और विधायक समीर महंती को आवेदन देकर शिकायत की थी.(नीचे भी पढ़े)

ग्रामीणों ने आवेदन देकर खनन कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. ग्रामीणों के आवेदन पर चाकुलिया सीओ जयवंती देवगम के आदेश पर कर्मचारी द्वारा विगत दिनों स्थल जाकर जांच कर इसकी रिपोर्ट सीओ को सौंपा गया. शुक्रवार को इस संबंध में केके बिल्डर के प्रतिनिधि विकास सिंह,एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो और कांटाबनी गांव के ग्रामीणों की एक बैठक प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक में किसी प्रकार का निष्कर्ष नहीं निकला. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीण पत्थर खनन कार्य को रोकने की मांग पर अड़े रहे. बैठक लगभग तीन चार घंटों तक चलने के बावजूद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला. इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम ने कहा कि बैठक में किसी प्रकार का कोई निष्कर्ष नही निकला है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर की गई जांच रिपोर्ट खनन विभाग को सौंपने की बात कही. उन्होंने कहा कि आगे जो भी निर्णय विभाग द्वारा दी जाएगी उसपर अमल करने की बात कही.




