रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास की अगुवाई में मंत्री जोबा मांझी सह मनोहरपुर विधायक से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.साथ ही पान (तांती) समाज हित से जुड़े विभिन्न विंदुओं पर मंत्री श्रीमती मांझी से चर्चा की गई. तथा समाज के विकास में मंत्री से उनके मार्गदर्शन कि अपेक्षा की गई. वहीं मंत्री ने भी पान (तांती) समाज के प्रतिनिधिमंडल सदस्यों को किसी भी काम के लिए हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया.(नीचे भी पढे)
इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल पान (तांती)समाज के केंद्रीय महासचिव हरिश चंद्र भंज, संगठन के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार दंडपाट, संस्थापक उमाकांत दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, केंद्रीय कोषाध्यक्ष राजेश दास के अलावा मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड पान (तांती)समाज के वरिष्ठ जगदीश चंद्र भंज, सुरेश दास, मनोज दास, राकेश दास एवं चक्रधरपुर से सपन कुमार दास समेत स्वजाति भाई बंधु उपस्थित थे.




