जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 6 के रहने वाले कारोबारी फैजान अख्तर उर्फ लड्डू ने बिहार के शेरघाटी में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. वह कर्ज के बोझ तले दबे थे. बताते हैं कि कपाली में उनके खिलाफ जमीन को लेकर मामला भी दर्ज हुआ था और वह जेल भी गए थे. इसके बाद जेल से छूटने के बाद वो कर्ज में डूब गए और लोग उनसे अपने पैसे मांग रहे थे.(नीचे भी पढे)
इसी वजह से वह जवाहरनगर रोड नंबर 6 का अपना मकान छोड़कर शेरघाटी में रिश्तेदार के यहां रह रहे थे. जहां डिप्रेशन के चलते उन्होंने आत्महत्या कर दी. रविवार को उनके आत्महत्या करने की जानकारी जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित उनके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया. उन्हें आम बागान ईदगाह में साकची कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.



