अनिल कुमार, बोकारो : गर्मी आते ही देसी फ्रिज यानी घड़े और सुराही की मांग बोकारो में एक बार फिर बढ़ गयी है. खास बात यह है कि देसी फ्रिज का पानी पीने से गर्मी में काफी राहत मिलती है और किसी प्रकार की कोई बीमारी भी नहीं होती है. फ्रिज का पानी पीना जहां स्वास्थ्य के लिए घातक माना जाता है, वहीं मिट्टी के बने ये देसी फ्रिज सेहतमंद और शीतल जल मुहैया कराते हैं बोकारो में इन दिनों नल लगे मिट्टी के बने घड़े और सुराही के अलावा बोतल व अन्य चीजों की भी काफी डिमांड देखी जा रही है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

इस गर्मी में चंदनकियारी से लगभग 60 कुम्भकार बोकारो में आकर विभिन्न जगहों पर मिट्टी के घड़े सुराही बोतल और अन्य सामान बेच रहे हैं. उनका कहना है कि मिट्टी के घड़े सुराही बोतल में पानी पीने से एक अलग सा सुकून मिलता है. इसका पानी अत्यंत ही शीतल और मीठा होता है, जो मन के साथ-साथ आत्मा को भी तृप्त कर देता है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं, जो लोग फ्रिज का पानी पीते हैं उन्हें सर्दी खांसी और अन्य तरह की बीमारियां मिलती है. अगर उनकी कीमत की बात करें तो घड़े सुराही वह बोतल के आकार पर निर्भर करता है. वैसे दुकानदारों ने कहा कि 100, 120, 150 रुपए तक सुराही और बोतल 80 से 100 रुपये की दर पर वे बेच रहे हैं. वही खरीदारी करने आए ग्राहकों ने बताया कि यह देसी फ्रिज बड़े काम का है. इसमें पानी फ्रिज के जैसा ही ठंडा हो जाता है और सर्दी खांसी बुखार से भी हम बचे रहते हैं. हम अपने बच्चों को भी घड़े और सुराही का पानी पिलाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं.



