अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो के विभिन्न मंदिरों में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक दानपेटी और वहां रखे जेवरात आदि चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वही घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त कर लिया है. चोरी गयी दानपेटी भी बरामद किया है. इन चोरों ने मंदिरों में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. इससे पुलिस परेशान थी. पुलिस को सूर्य मंदिर, चंचली मंदिर और रितुडीह मंदिर से जब चोरों की सीसीटीवी फुटेज मिली तो उनके पहचान में जुट गयी थी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
पुलिस जिले के सभी थाना में और सोशल मीडिया में फुटेज को शेयर कर दिया. जिसके आधार पर कसमार के ग्रामीणों ने चोरों की पहचान की. पुलिस ने सूरज रजवार और आफताब राय को कसमार के मोचरो से गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक सहयोगी बहादुरपुर के घटवार टोला का रहने वाला है, जिसका नाम कुलदीप सिंह है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
तीनों ने अपने चितरपुर रजरप्पा निवासी सदाकत राय उर्फ सदाकत हुसैन को गिरफ्तार किया गया. घटना में उपयोग की गयी बाइक संख्या जेएच09एएच2203 और जेएच09एएच2023 को भी जब्त कर लिया. बताते चले कि मंदिरों में लगातार चोरी घटना के कारण कई जगह संप्रदायिक तनाव जैसा माहौल बन गया था.



